कलेक्टर श्री कोचर ने लिया जिला चिकित्साल्य का जायजा
व्यवस्थाओं के संबंध में सिविल सर्जन और प्रशासनिक प्रबंधक को दिये आवश्यक निर्देश




दमोह \ जिला चिकित्सालय में मरीजों को इलाज समय पर मिले, व्यवस्थायें सुदृढ़ और व्यवस्थित हों इसी उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सालय के वार्डो का जायजा लिया । कलेक्टर श्री कोचर ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और चिकित्सालय में प्याऊ, पार्क, पीने के पानी की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, वार्डो में मच्छरों के निराकरण के लिए दवाइयों का छिड़काव, क्लीनलीनेस और हाइजीन आदि के संबंध में सिविल सर्जन और प्रशासनिक प्रबंधक अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये । उन्होंने कहा ओटी में गुणवत्तापूर्ण प्रैक्टिसेज़ अपना रहे है की नहीं, यह सब भी चेक किया। बहुत सारी चीज़े निकल कर के सामने आने पर कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा यह एक ऐसी चीज़ है जिसमें लगातार इम्प्रूवमेंट की गुंजाइश रहती हैं, तो प्रयास करेंगे की अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा सकें।
उन्होंने कहा कई सारे इनिशिएटिव लिए है, जैसे वहाँ पर कैमरा लगवाए है, प्रभारी भी चेंज हुए है। इसके अलावा सिविल सर्जन लगातार राउंड लेते है औरव्यवस्था देखते है। डेली बेसिस पर ब्लॅड की उपलब्धता की जानकारी भी सोशल मीडिया और बाकी जरियों के माध्यम से दी जा रही हैं और अब यह भी किया जा रहा हैं की दमोह हेल्पलाईन पर यह सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा मान लीजिये किसी को पता चलता है की कहीं ब्लॅड की काला बाजारी हो रही है, तो वह अपनी बात दमोह हेल्पलाईन पर कह सकते है, जिसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जायेगा। इसमें यह भी किया जायेगा और अब आगे से देर रात्रि में कार्यवाहियां की जायेंगी। अब रात को 2 बजे, 3 बजे, इस तरह से औचक जायजा ले करके कार्यवाही करेंगे ताकि इस तरह के कोई दलाल यदि घूमते हुये पाये जायेंगे तो उनको पकड़ सके।
मरीजो के परिजनों से की चर्चा
कलेक्टर श्री कोचर अपने जिला अस्पताल भ्रमण के दौरान विभिन्न वार्डो में पहुँचे और मरीजो के परिजनों से मिले कोई समस्या तो नहीं है, जानी। कुछ परिजनों ने समस्याएं रखी तत्काल संबंधितो को व्यवस्थाएं सुदृण करने के निर्देश दिए गये। डिलेवरी ओ.टी. पर मरीज के परिजनों ने कहा व्यवस्थाएं अच्छी है, समस्या नहीं है। एक मरीज के परिजनों ने डेंगू मरीजो के वार्ड की समस्या रखने पर कलेक्टर श्री कोचर वहां पहुँचे और अवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
