
जबेरा। गांव गांव बिकती रही शराब तो सागर बंडा जैसी स्थिति जबेरा विधानसभा में भी हो सकती है भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज जबेरा तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम एवं थाना प्रभारी जबेरा को ज्ञापन सोंपा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा अभी तक दर्जनों ज्ञापन गांव गांव अबैध शराब विक्रय के खिलाफ दिए गए हैं लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है हम सभी ने देखा कि सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 35 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है और 150 लोगों से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं ऐसी घटना हमारे जबेरा विधानसभा में ना घटे इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ने ज्ञापन सौंपा संगठन के लोगों ने कहा अगर जबेरा में कच्च शराब या शासकीय शराब दुकानों की शराब पिने से किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है या मृत्यु होती है तो उसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी साथ ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह ने कहा कि आगे से पुलिस द्वारा अबैध शराब विक्रय बालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा
ज्ञापन में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मगन यादव , जिला सचिव सुरेश राय जी पार्टी के जिला सचिव पर्वत सिंह , संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह , पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष भुजबल सिंह ,संगठन एवं पार्टी के समस्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा जबेरा के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव विक रही अबैध शराब के विरोध में पुलिस थाना प्रभारी जबेरा एवं एसडीएम के नाम जबेरा तहसील में ज्ञापन सौंपा।
