Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट घोषित हो गई है। इस सूची में देवेंद्र फणनवीस समेत 99 उम्मीदवार शामिल हैं।
पिछले कई दिनों से महायुति में 288 सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक 288 सीटों पर सहमति बन गई है। बीजेपी ने रविवार को पहली सूची का ऐलान करते हुए 99 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में सुरक्षित सीटों को शामिल किया है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र बीजेपी के देवेन्द्र फड़णवीस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट में कुछ खास नाम भी हैं। बीजेपी ने अशोक चव्हाण की बेटी को मौका दिया है। श्रीजया चव्हाण भोकर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भी टिकट दिया है। वह भोकरदन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बेलापुर-ऐरोली में मौजूदा विधायकों को एक और मौका?
नवी मुंबई के बेलापुर से मंदा म्हात्रे और ऐरोली से गणेश नाइक को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। चूंकि मंदा म्हात्रे को बेलापुर से उम्मीदवार बनाया गया है, इसलिए अब गणेश नाइक के बेटे संदीप नाइक की भूमिका पर लोगों की नजर टिकी है कि क्या संदीप नाइक किसी अन्य राजनीतिक दल से चुनावी मैदान में उतरेंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो संदीप नाइक ने चुनाव लड़ने की ठान ली है। उधर भाजपा द्वारा घोषित पहली सूची में, उल्हासनगर के वर्तमान विधायक कुमार आयलानी का नाम नहीं होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं कल्याण पूर्व से जेल में बंद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को भाजपा ने टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *