Spread the love

इन्दौर । विगत दिनों एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच कार्रवाई करते मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कडाबीन का है और मृतक महिला का नाम शिवानी मौर्य उम्र सत्ताइस साल है उसने गत 10 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। एसीपी अशोक सिंह जादौन के अनुसार जांच के बाद आज पुलिस ने मृतका शिवानी मौर्य की मौत के मामले में उसके पति लोकेश मौर्य, ससुर मनोहर मौर्य और सास अनिता मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को जांच के दौरान कम्पेल निवासी शिवानी के परिजनों ने बताया था कि फरवरी 2026 में उसकी शादी लोकेश से हुई थी। शादी के दिन भी दहेज को लेकर विवाद हुआ था। बाद में लोकेश ने कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपए मांगे। इसमें शिवानी के पिता ने 2 लाख रुपए की व्यवस्था कर दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपए की और मांग करने लगे। इन बातों को लेकर वे शिवानी को परेशान करते थे। 10 सितंबर को शिवानी ने फांसी लगा ली थी उसे पति और अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे इसके बाद रात में पिता और अन्य परिजन को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई थी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जब शिवानी के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो पति और ससुर वहां से चले गए। दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम के दौरान भी परिजन वहां नहीं आए। परिजनों के बयानों की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *