Spread the love

बेलाताल का किया निरीक्षण

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज बेलाताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर पालिका और मछली पालन विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा किनारे-किनारे पर हवा के साथ बहकर जो जलकुंभी आ गई है उसका निपटारा बाकी रह गया है, कल से वह काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जायेगा और प्रयास किया जायेगा कि अगले 07 दिनों में सारी जलकुंभी पूरी तरह से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा नाव के माध्यम से एस.आर.टी.एफ. की टीम के नाविक और मछुआरे भाईयों में से कोई उसमें जायेंगे और बीच में तालाब के यदि कोई इस तरह का पौधा वगैरह उगा हुआ है, तो उसको हटा देंगे। उन्होंने कहा तालाब को पूरी तरह से क्लीन करने की मुहिम है, जो कि अगले 10-15 दिनों में रंग ले आएगी और संभवत: सामाजिक संगठन जो रविवार का कार्यक्रम करते हैं, वह अगला कार्यक्रम फिर एक बार बेलाताल में करेंगे, ताकि समाज के लोगों का भी उसमें सहयोग मिल सकेगा उन्होने कहा उस संबंध में भारत सरकार के पर्यटन विकास निगम के अधिकारी अभिषेक सिंह हैं जो इसके नोडल ऑफिसर हैं, उनसे बात हुई है, उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह से लेकर के 10 दिन तक वह दिल्ली से भ्रमण के लिए आ रहे हैं, तो उस समय उनके साथ हम पूरे प्रोजेक्ट का एक बार निरीक्षण किया जायेगा जो कि पर्यटन विकास निगम का कार्य है और उसके बाद फिर आगे के निर्णय उस संबंध में लिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *