दमोह : राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2024 के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जिले के माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह एवं शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांता मजूमदार सहित तीनो विभागों के सचिव मौजूद रहे।

