Spread the love

तहसीलदार को त्वरित रूप से अग्नि पीड़ित को सहायता मुहैया कराने दिए निर्देश

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री श्री लखन पटेल आज पथरिया विधानसभा क्षैत्र के ग्राम सेमरा लोधी पहुँचे। उन्होंने यहां ग्राम के प्रीतम सिंह लोधी के मकान की अग्नि दुर्घटना में हुई क्षति का जायजा लिया और परिजनों का ढाँढस बधाया। उन्होंने तहसीलदार पथरिया को हुई क्षति का तत्काल प्रकरण बनवाकर सहायता मुहैया करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों और किसानों से भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *