खरगोन । खरगोन मैं पत्नी के शव को दफनाने के बाद कब्र से लास निकालकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आए खुलासे बाद फरार पति नईम फतेह खान को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है नईम पिछले डेढ़ माह से फरार था। पुलिस के अनुसार आरोपी को मशक्त के बाद जयपुर राजस्थान से पकड़ा गया है।

आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि 15 अगस्त को मोहन टॉकिज निवासी निलोफर पति नईम (29) को एसीड पीने के बाद निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आनन-फानन में ससुराल पक्ष ने मोतीपुरा स्थित कब्रस्तान में महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मामले में 16 अगस्त को मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पीएम की मांग की। इसके बाद एसडीएम की अनुमति के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से निकालने के बाद पीएम कराया था।

मर्ग जांच के सामने पीएम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति आरोपी नईम खान फतेह द्वारा मृतिका के साथ मारपीट एवं प्रताडऩा किए जाने तथा चोटों के कारण मृत्यु होना पाया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धाराओं सहित साक्ष्य छिपाने की धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज करने के बाद से ही आरोपी नईम फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी की तलाश के लिए पंजाब, दिल्ली एवं राजस्थान में भी तलाश की गई। सतत चल रही तलाश के दौरान आरोपी नईम फतेह के जयपुर राजस्थान में पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर रिमान्ड प्राप्त कर पूछताछ की जाएगी ।
