दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडेय के नेतृत्व में दिनांक 08.10.2026 को सागरनाका पुलिस चौकी पर मुखबिर की सूचना प्राप्त होने पर सरदार वल्लभ भाई पटेल न्यू ओवर ब्रिज के पास राजेश जैन पिता स्व. हुकुमचंद जैन उम्र 41 साल नि. बार्ड 4 घांगरी मार्ग नोहटा थाना नोहटा जिला दमोह को 14 किलो 378 ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती करीब 2,87,600/ रुपये का लिये मिलने पर अवैध मादक पदार्थ जप्त किया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना दमोह देहात में अपराध अप. क्र.- 723/26, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त किये गये अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री धर्मेंद्र उपाध्याय, उप निरीक्षक विक्रम दांगी, सउनि जागेश्वर साहू, प्र.आर. 167 नीरज श्रीवास्तव, प्र.आर. 541 रामकुमार, आर. 816 अरविंद, आर. 513 गोपाल सिंह, आर. 616 सोहिल खान की मुख्य भूमिका रही।

