Spread the love

फुटेरा चौकी पुलिस ने ट्राली चोरी के 3 आरोपी दबोचे।

दमोह। चौकी फुटेरा थाना बटियागढ़ में दिनांक 07.10.2026 को प्रार्थी दामोदर पिता कालूराम लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम फुटेरा कलां द्वारा दिनांक 05-06.09.2026 की दरम्यानी रात में खेत से ट्राली चोरी होने का आवेदन दिया था ,आवेदन से थाना बटियागढ़ में अपराध क्र. 304/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में,एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी व थाना प्रभारी बटियागढ़ श्रीमति रजनी शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया, जो चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी का खुलासा कर, चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । चोरी गई ट्राली कीमती करीबन 80000/- रूपए एवं चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर कीमती करीबन 8 लाख रूपए का आरोपियों से बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
चोरी गई ट्राली कीमती करीबन 80 हजार रूपए एवं चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर कीमती करीबन 8 लाख रूपए बताई गई थी

मामले में आरोपी बाबा उर्फ सुन्दरलाल यादव पिता लट्टू यादव निवासी ग्राम फुटेरा थाना बटियागढ़ जिला दमोह , दिनेश पटेल पिता कड़ोरी पटेल निवासी ग्राम सागोनी थाना रजपुरा जिला दमोह एवं तानू भील पिता सुरतान भील निवासी शहपुरा माल थाना रजपुरा जिला दमोह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी फुटेरा सउनि आनंद कुमार,प्रआर. 462 फिरदौस,आर. 257 राज राजपूत की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *