Spread the love

दमोह। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारी एवं जवान अनुशासित वेशभूषा में उपस्थित रहे।
परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने बल को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। भीड़ नियंत्रण- किसी भी प्रकार के सार्वजनिक उपद्रव या अप्रिय स्थिति के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अल्पतम समय में पहुंचकर मोर्चा संभालने की तैयारी……..
दंगारोधी उपकरणों का अभ्यास: अश्रु गैस (Tear Gas) के सुरक्षित व सटीक प्रयोग का रिहर्सल कराया गया तथा उपलब्ध आधुनिक संसाधनों के प्रभावी रखरखाव और उपयोग के निर्देश दिए गए।परेड संपन्न होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने पुलिस दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि पुलिस बल का मनोबल बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जाएगा । अंत में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत गश्त बढ़ाने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने और अपराधियों पर सख्त नकेल कसने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *