Spread the love

आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत की कार्रवाई
जबलपुर। कटनी से जबलपुर के बीच चलती ट्रेन में यात्रियों से रुपए मांगने और रुपए नहीं देने पर अभद्रता करने के आरोप में आरपीएफ ने तीन किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरपीएफ के अनुसार तीनों बिना अधिकार पत्र के ट्रेन में यात्रियों से रुपए मांग रहे थे और कई यात्रियों ने उनके द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की।
आरपीएफ के उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी एवं विपिन कुमार दुबे तथा आरक्षक हरिकेश दुबे और अरुण यादव प्लेटफार्म पर तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन क्रमांक 11401 आउटर पर आकर रुकी। आरपीएफ टीम ने ट्रेन के कोचों की जांच की तो तीन किन्नर यात्रियों से रुपए मांगते मिले।
पूछताछ और शिकायत के आधार पर आरपीएफ ने इटारसी के नाला मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय बबली गुरु रेशम खान, 45 वर्षीय काली गुरु रेशम खान और 48 वर्षीय गंगा गुरु संजना को पकड़ा। यात्रियों ने बताया कि रुपए नहीं देने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 137 और 145 के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *