Spread the love

भुसावर । राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। पत्नी कमलेश ने बताया कि अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। एसएमएस थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया- अतर सिंह की एसएमएस हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे अतर सिंह की मौत हो गई। पूर्व विधायक पर हमले के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद से गांव में कोई पुरुष नहीं है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायकअतर सिंह भड़ाना हरियाणा के फरीदाबाद के पाली गांव के रहने वाले थे। 2003 में वैर से भाजपा से विधायक बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *