गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई, अब 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन

नई दिल्ली। जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है। धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं। ये तीन स्थान हैं- रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और सीबीओ ग्राउंड।
गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी ताकि नागरिक अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक उचित स्थान दिया जा सके, जहां वे प्रदर्शन कर सकें। इस कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को अब प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया है। यानी कि अब जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं किया जा सकेगा। इसके बदले में प्रोटेस्ट के जो नए साइट हैं वे हैं रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीओ ग्राउंट। इन दिनों जगहों पर अब धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा सकेगा।
पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर: दिपके……..
वहीं सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा। दिपके ने कहा कि उन्होंने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हां, अब यह विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी उस कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा! जंतर-मंतर देश के शोषितों, वंचित और हाशिये पर रहे लोगों के लिए विरोध का ऐतिहासिक स्थान रहा है। यहां हाल के इतिहास में कई आंदोलन हुए हैं जिससे देश की राजनीति पर असर पड़ा है।
