ध्रुव राठी ने ब्रिटिश संसद के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का किया आह्वान

लंदन। यूट्यूबर ध्रुव राठी शुक्रवार देर रात लंदन पहुंच गए। लंदन पहुंचते ही उन्होंने एक्स
पर पोस्ट साझा कर लोगों से शनिवार दोपहर लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। दुनिया देखे लोकतंत्र के हत्यारों की असलियत ध्रुव राठी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में तीखा रुख अपनाते हुए लिखा- मैं लंदन पहुंचा हूं। अब समय आ गया है कि दुनिया वोट चोर और लोकतंत्र के हत्यारे की असलियत देखे। उन्होंने आगे लिखा- अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया है। अगर आप यहां हैं, तो शनिवार दोपहर 12 बजे पार्लियामेंट स्क्वेयर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।
बता दें इससे पहले ध्रुव राठी कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने भारत पहुंचे थे। हालांकि, राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा किया था। रिहाई के तुरंत बाद ध्रुव राठी ने आरोप लगाया था कि पुलिस द्वारा उन्हें गैरकानूनी तरीके से किडनैप कराया गया था। अब भारत से बाहर निकलकर उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
