Spread the love

दमोह। दिनांक 18.10.2026 को मृतक पदम यादव निवासी साहू तिराहा बालाकोट रोड आरटीओ आफिस के पास आरोपीगण 1. नरेन्द्र यादव 2. खेमचंद्र यादव 3. बाबूलाल 4. नीरज 5. दीपेश 6. कमल 7. अभिषेक यादव 8. वीरेन्द यादव सभी निवासी ग्राम मझगुवां थाना गढ़ाकोटा जिला सागर द्वारा एक राह होकर गाड़ी से टक्कर मारकर मोटर साईकिल से नीचे गिरा कर कुल्हाड़ी, लाठी, कत्तना से मारपीट कर हत्या कर दी थी जिसकी फरियादियां देवी यादव की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्र. 533/2026 धारा 126 (2), 103(1), 191(1), 191(2), 190 बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण के सभी आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा आरोपीगणों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि द्वारा 10,000 रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक सागर द्वारा बढ़ाकर 20,000 रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था, जो पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेन्द्र उर्फ लल्लू पिता खेमचंद्र यादव उम्र 28 साल 2. दीपेश उर्फ लाल पिता स्व. रमेश यादव उम्र 24 साल दोनो निवासी ग्राम मझगुवां थाना गढ़ाकोटा को बरेठा बाबा की घाटी शाहपुर से दिनांक 22.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय कार्य – निरी. महेन्द्र कुमार जगेत थाना प्रभारी पथरिया, उपनिरी. श्यामसुंदर दुबे, सउनि अलजार सिंह, प्रआर, नरेन्द्र यादव, आर कपिल, आर नवीन, आर. राहुल, आर. अक्षय, आर. विनोद, आर. अनुराग, चालक आर. रितुराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *