
दमोह। दिनांक 22.10.2026 थाना नोहटा पुलिस द्वारा किया लूट एवं 4 चोरियों का किया खुलासा पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्रीमति अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना नोहटा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विगत कुछ समय में हुई चोरियों एवं लूट का खुलासा किया गया। थाना क्षेत्र में हुई लूट एवं 04 चोरियों में 03 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों एवं विधि विरुद्ध बालक से करीबन 1.5 किलो चांदी कीमती करीब 322500 रूपये एवं करीबन 07 तोला सोना कीमती करीब 1050000 रूपये कुल कीमती 1372500 रूपये का मशरूका बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में उनि अभिषेक पटेल थाना प्रभारी नोहटा, सउनि अकरम खान, सउनि नागेन्द्र सिंह, प्रआर 777 प्रदीप, प्रआर 762 दीपक, प्रआर 765 कामता, प्रआर 77 जितेन्द्र, प्रआर 128 प्रदीप, प्रआर 404 सूरत, प्रआर 284 प्रवीण, प्रआर 506 नन्हेभाई,आर. 614 सुनील, आर. 831 रविशंकर, आर. 363 सचिन, आर. 381 सोहिल, आर. 492 देवराज, आर. 380 घनश्याम, आर. 782 तुलसीराम, आर. 188 सुमित,साइबर सेल दमोह से प्रधान आरक्षक राकेश अठया, सौरभ टंडन, आरक्षक मयंक दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
