Spread the love

ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने रंगे हाथ दबोचा……

जनजातीय कार्य विभाग के असिंटेटं कमीश्नर की मिलीभगत से मांगी थे 50 हजार

सीधी। ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने छात्रावास अधीक्षक पतुलखी को 20 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथो ट्रैप किया है। आरोपी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी की मिलीभगत से छात्रावास अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी ने आवेदक से नियमित नियुक्ति एवं नियमित वेतनमान के लाभ के साथ ही नियमितीकरण के बाद मिलने वाली एरियर की रकम का भी आधा हिस्सा देने की डिमांड रखी थी। यह रिश्वत सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, सीधी से काम कराने के ऐवज में छात्रावास अधीक्षक ले रहा था। विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश प्रसाद द्विवेदी, निवासी ग्राम डड़िया, थाना व तहसील बहरी, जिला सीधी, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास पतुलखी में साल 1995 से दैनिक वेतन भोगी और साल 2016 से अस्थाई कर्मी (जलवाहक/भृत्य) के पद पर कार्यरत हैं। फरियादी ने अपनी शिकायत में बताया की उसके द्वारा अपनी नियमित नियुक्ति एवं नियमित वेतनमान के लाभ हेतु सहायक आयुक्त कार्यालय में आवेदन दिया था। इसके ऐवज में छात्रावास अधीक्षक रामदरश द्विवेदी द्वारा सहायक आयुक्त कमलेश कुमार पाण्डेय के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू टीम रीवा रिश्वत की रकम की पहली किस्त के रूप में 12 नंवबर को 20 हजार रुपये नगद लेते हुए टीम ने जिला सीधी के शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास पतुलखी के अधीक्षक रामदरश द्विवेदी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में टीम ने कमलेश कुमार पाण्डेय के साथ ही रामदरश द्विवेदी को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आगे की जॉच शुरु कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *