Spread the love

दमोह। जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी कार्यशैली, सहज व्यवहार और आत्मीयता से लोगों के बीच अलग पहचान बनाने वाले आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार कोचर के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर अपना घर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान उनके शुभचिंतकों द्वारा वृद्धजनों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े,पुरुषों को मोजे और महिलाओं को सिर पर बांधने के लिए स्कार्फ वितरित किए गए। इस अवसर पर भोपाल से मोबाइल के माध्यम से सुधीर कुमार कोचर ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

वहीं वृद्धजनों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि कोचर निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और उनका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *