अपनी पोस्ट में भार्गव ने जो चिट्ठा खोला है उसने प्रशासनिक भर्राशाही की पोल खोली

दमोह। वन विभाग में अफसरों की मनमानी के नमूने रोज अखबारों में छपने के बाद भी अफसरों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा ना विभाग के वरिष्ठ अफसर जिला स्तर पर अधीनस्थों पर अंकुश लगा पा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक और अनेक बार कैबिनेट मंत्री रहे पं गोपाल भार्गव के रहली विधानसभा का है जहां वन विभाग के अफसरों की कारस्तानी के चलते श्री भार्गव को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अफसरों की करतूत का खुलासा करना पड़ा है। अपनी पोस्ट में भार्गव ने जो चिट्ठा खोला है उसने प्रशासनिक भर्राशाही की पोल तो खोली ही वन विभाग के अफसरों की मनमानी कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है।
देर शाम जारी पोस्ट में भार्गव ने लिखा कि……….

मेरे विधानसभा क्षेत्र का ग्राम-बमनौदा तहसील,गढाकोटा जो वीरांगना टाईगर रिर्जव से लगा हुआ है के निवासी श्री माधव पिता श्री मोहन आदिवासी उम्र लगभग-40 वर्ष के ऊपर 9 जुलाई 2026 को दोपहर 02ः00 बजे तीन भालुओं ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। श्री माधव को गंभीर और बेहोशी की हालत में चरवाहों ने उठाकर पहले दमोह जिला चिकित्सालय में भर्ती किया जहाॅ गंभीर स्थिति होने पर उन्हें बुन्देलखण्ड मेडिकल काॅलेज सागर रिफर किया गया बी.एम.सी. में लगभग 15 दिन उपचार के बाद श्री माधव को डिसचार्ज कर दिया गया । चूॅकि घटना के बाद माधव लंबे समय बेहोशी में रहा और वह अशिक्षित भी है इसलिए जानकारी होने बाद भी जगतराई वन चैकी के कर्मचारियों एवं वन मंडल अधिकारियों द्वारा अभी तक पीडित आदिवासी को न किसी प्रकार की राहत राशि दी गई ही और न ही उसका उचित इलाज कराया गया है। बी.एम.सी. में हुए इलाज के सारे दस्तावेज पीड़ित के पास हैं। माधव को अद्र्व विक्षिप्त जैसी अवस्था में पडोस के ग्राम खुमेरिया निवासी श्री राजकुमार मिश्रा मेरे पास आज लेकर आये तब मैने देखा कि श्री माधव के सिर के जख्म अभी पूरी तरह भरे नहीं है उनसे लगातार मवाद और पानी आ रहा है और माधव को रात होते-होते अत्याधिक तकलीफ भी बढ़ जाती है और गर्दन में लगातार कंपन्न होता रहता है। माधव ने मुझे बताया कि लगभग-18 वर्ष पहले मेेरे द्वारा आयोजित कन्यादान समारोह में ही उनका विवाह वनग्राम की विनिता आदिवासी के साथ हुआ था उनके परिवार में दो छोटे-छोटे पुत्र और एक पुत्री है।
भार्गव ने लिखा कि रविवार को परिजनों के साथ भोपाल भेजा जायेगा……

मैने माधव को आज ही तुरंत अपनी एम्बुलंेस से इलाज के लिए भोपाल भेजने के लिए कहा था परंतु माधव के परिवार का कोई सदस्य साथ न होने के कारण अब उन्हें रविवार को परिजनों के साथ भोपाल भेजा जायेगा। इस प्रकरण को फेसबुक/सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मेरा उद्ेश्य यह है कि चूॅकि वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व का बहुत बडा हिस्सा मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है और आये दिन बडी संख्या में ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं। इस प्रकरण में वन विभाग का कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है और मुझे यह भी नहीं बताया जा रहा है कि अब तक इस प्रकरण में विभागीय तौर पर कोई कार्यवाही न होने के लिए कौन जिम्मेदार है ? यह स्थिति यह दर्शाती है कि वन मंडलों में पदस्थ वन अधिकारी और वनअमला नागरिकों के प्रति कितने असंवेदनशील हैं। वन विस्थापन की प्रक्रिया से उपजे असंतोष और रोष के साथ वन्यजीवों के हमलों से नागरिकों में अपनी जीवन सुरक्षा के प्रति भी गहरी चिंता पनप रही है ऐसे में गैर जिम्मेदार और संवेदनाहीन अधिकारी / कर्मचारियों की मैदानी पदस्थापनाएं उचित नहीं कही जा सकती। मैने इस संपूर्ण प्रकरण से वन विभाग के प्रशासकीय मुखिया प्रमुख सचिव वन श्री राघवेन्द्र सिंह को दूरभाष पर अवगत करा दिया है।
