Spread the love

सभी को गहनों का बताना होगा स्रोत
नई दिल्ली । सोने के गहने खरीदने का क्रेज तो महिलाओं में हमेशा ही रहा है। शादी या अन्य कोई फंक्शन हो चाहे त्योहार, सोने-चांदी की खरीदारी हर घर में होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक महिला या पुरुष अपने घर में कितने आभूषण रख सकते हैं। सोने के आभूषण भले ही आप अपने पैसों से खरीदते हैं, लेकिन इसकी एक लिमिट है और यह लिमिट भारतीय कानून के तहत बनाई गई है। सोने के गहने रखने के लिए महिलाओं के लिए लिमिट अलग है और पुरुषों के लिए अगल। विवाहित और अविवाहित महिला के लिए भी यह लिमिट अलग-अलग रखी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयकर कानून में साफ कहा गया है कि एक विवाहित महिला अपने घर में 500 ग्राम तक सोने के गहने रख सकती है, जबकि अविवाहित महिला के लिए यह लिमिट 250 ग्राम रखी गई है। वहीं, पुरुषों को सिर्फ 100 ग्राम तक सोने के गहने रखने की अनुमति होती है।महिलाओं को भले ही 500 ग्राम तक सोने के गहने रखने की छूट है, लेकिन उन्हें इसका स्रोत बताना होगा। कोर्ट का यह फैसला 1 दिसंबर, 2016 को वित्त मंत्रालय की तरफ से आए एक नोटिफिकेशन के संदर्भ में आया है। इसमें कहा गया था कि आयकर छापे में विवाहित महिला के पास 500 ग्राम सोने के गहने, अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम और पुरुष के पास 100 ग्राम सोने के गहने मिलने पर उसे जब्त नहीं किया जाएगा। भले ही यह सोना उनकी घोषित आय से मेल खाता हो या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *