Spread the love

अमित शाह ने कह दिया के महायुति को जिताओ, फडनवीस को जिताओ

शाह के बयान ने मचा दी उथल-पुथल
पिंपरी चिंचवड़। महाराष्ट्र में महायुति यानी भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। तीनों ही दलों में राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर संशय है। सीएम बनने का सपना सभी के मन में है। इसके लिए अंदरुनी तौर पर उठापटक भी चल रही है। अपने अपने सियासी दांवपेंच आजमाय जा रहे हैं। इसी महासंग्राम के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कह दिया के महायुति को जिताओ, फडनवीस को जिताओ। इस राज्य के राजनैतिक दलों में हड़कंप मच गया है। शाह ने महाराष्ट्र की एक रैली में मुख्यमंत्री पद को लेकर संकेत दिया है। इस मुद्दे पर बहस जारी है। अमित शाह ने जैसे ही फडणवीस का नाम लिया, महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मच गई।
महायुति की सरकार बनने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस है। मगर गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संकेत दे दिया। उनके बयान के जो मायने निकल कर सामने आए हैं, उससे साफ लग रहा है कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। अमित शाह ने सांगली जिले के शिराला में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘डेढ़ महीने पहले मैंने महाराष्ट्र का दौरा किया। कोकण हो, विदर्भ हो या मुंबई… हर जगह लोग चाहते हैं कि महायुति की सरकार लाना है और फडणवीस को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि महायुति को जिताएं, देवेन्द्र फडणवीस को विजयी बनाएं। अब अमित शाह के संकेत पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की टेंशन बढ़ गई होगी। यही वजह है कि उन्होंने इस पर बहुत सधी प्रतिक्रिया दी है। अजित पवार ने कहा कि अमित शाह एक सीनियर नेता हैं। उस नाते उनका कहना कि फडणवीस कल के मुख्यमंत्री बनेंगे, ये उनका अधिकार है। कल चुनाव के बाद सभी लोग एक साथ बैठेंगे और फिर मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। इसलिए किसी के लिए भी बुरा क्या मानना। वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि सीएम पद पर किसी एक पार्टी को फैसला नहीं लेना है। सब मिलकर इस पर फैसला लेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग है और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *