Spread the love

भव्य शोभा यात्रा के साथ बच्चियों ने दी संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां

 दमोह : छतरपुर जिले के सटई नगर में 6 नम्बवर दिन बुधवार को महासभा के तत्वावधान,राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी कुशल मार्गदर्शन में, सटई समिति व समाज के संयोजन में समाज के सम्मुख महासभा का ऐतिहासिक 10वां अधिवेशन का आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन सटई नगर पालिका परिषद मैदान में आयोजित किया गया. बाहर से आई मनमोहक झांकियों, ढोल नगाड़ों से युक्त भव्य शोभायात्रा के पंडाल पर समापन व स्वल्पाहार के बाद अतिथियों को मंचासीन कराया गया व दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना और स्थानीय युवतियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  इसी उपरांत कार्यक्रम प्रभारी अरुण (आशु) असाटी ने अपने भाषण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया.सटई की समाज ने तन-मन-धन से सहयोग किया, आपने यह भी कहा  कि देश के नक्शे में सटई भी है। सहयोगियों में मुकेश, अशोक, संतोष व लक्ष्मण असाटी का रहा। सटई समाज द्वारा अतिथियों को तिलक माला व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया. इसके बाद, महासभा द्वारा सटई नगर के वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल और माला से सम्मान किया गया.तो वहीं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विशाल असाटी व राष्ट्रीय युवा महामंत्री रामकुमार असाटी द्वारा क्रमशः महासभा और राष्ट्रीय युवा समिति का प्रतिवेदन वाचन किया गया. राष्ट्रीय प्रवक्ता एमके असाटी द्वारा असाटी दिवस पर किए गए शानदार आयोजन हेतु सभी समितियां को धन्यवाद दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी ने कहा

            राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी (बड़ामलहरा) ने बैठक के एजेंडे पर बिंदुवार विस्तार से उद्बोधन देते हुए सर्व समाज की राय जानी.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भरत असाटी इंदौर, दिलीप असाटी तिरोडा द्वारा शिक्षा सारथी योजना पर, महासभा के मुख्य संरक्षक अशोक गुप्ता द्वारा अंतर्जातीय विवाह पर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश असाटी द्वारा विवाह में देरी पर,संरक्षक गोविंददास असाटी द्वारा विवाह विच्छेद तथा कैट संस्था में समाज के प्रतिनिधित्व पर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि असाटी द्वारा नारी सशक्तिकरण पर जो दिया गया। महिला महामंत्री श्रीमति नीतू असाटी द्वारा विवाह में परेशानी और विवाह विच्छेद पर अपना उद्बोधन दिया गया। भोजन के पश्चात महासभा द्वारा सभी ग्राम/नगर समितियों को महासभा की योजनाओं को लागू करने हेतु स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। खुरई निवासी प्रियंका असाटी नेत्रहीन ने भी पिता की जान होती है बेटियां का शानदार तरीके से गायन किया और स्थानीय बच्चों द्वारा नेहा असाटी के नेतृत्व में मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन के दौरान महासभा की सदस्यता के राष्ट्रीय सहप्रभारी राजेंद्र चंदू असाटी के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें सटई के लगभग 90 प्रतिशत समाज बंधुओ ने तुरंत सदस्य ग्रहण कर ली। इसके पश्चात आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।  भरत असाटी (भगवा) व श्रीमती नीतू असाटी ने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

            सटई समिति वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेश असाटी, महिला अध्यक्ष श्रीमति अधिश्री असाटी,युवा अध्यक्ष सुनील असाट, सकल सटई समाज समिति, कार्यक्रम प्रभारी अरुण(आशु) असाटी, मुकेश असाटी, मनीष असाटी, शिवम, राजा, ऋषि असाटी, संतोष असाटी, अशोक असाटी, शिवांक असाटी, लक्ष्मण असाटी, प्रदुम्म असाटी, सोनू असाटी के मार्गदर्शन में समस्त सटई समाज ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिस भव्यता के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया,उसके लिए जितना लिखा जाएं, कम है। आप सभी ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को शानदार तरीके से संपन्न कराया।

            मंच पर मौजूद भरत लाल असाटी (भगवा वाले) इंदौर, दिलीप असाटी तिरोडा राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ, कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षक अशोक गुप्ता, डॉ रमेश असाटी, आरआर असाटी भोपाल, काशी प्रसाद असाटी, केदार असाटी लुहारी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अंकुर असाटी, किशनलाल असाटी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विशाल असाटी बालाघाट, पुरातत्व विभाग संयोजक धन प्रसाद असाटी, रामकुमार असाटी, कैट के संभाग के अध्यक्ष गोविंद असाटी, प्रेम नारायण छतरपुर, अध्यक्ष बालमुकुंद असाटी छतरपुर, मुन्नालाल मोदी बाराशिवनी, ओम प्रकाश असाटी भगवा, हरीश असाटी जबलपुर, राजेंद्र चंदू असाटी दमोह, मुन्ना गोवर्धन असाटी सटई, श्रीमती डोली प्रकाश असाटी बल्देवगढ़,  प्रमोद कुमार असाटी डबोले सेठ,शशिधर असाटी भरोला, सुरेश कुमार असाटी अध्यक्ष सटई, अधीर असाटी बिजावर, रामजी असाटी बड़गांव, सत्येंद्र असाटी जबलपुर, सीताराम असाटी, विनय असाटी (पत्रकार) युवा अध्यक्ष दमोह, के अलावा श्रीमती सुनीता, रजनी असाटी, श्रीमती शैलजा असाटी,  रंजना असाटी, सुनीता असाटी, सुमन नायक, माया असाटी छतरपुर, रजनी असाटी छतरपुर, भगवती असाटी जबलपुर रही। सटई समाज को आयोजन का अवसर देने हेतु महासभा को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *