Spread the love

ई-सेवा केन्द्र का हुआ लोकापर्ण

दमोह : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर संविभाग न्यायमूर्ति जिला दमोह श्री संजय द्विवेदी ने जिला न्यायालय में नव निर्मित ई-सेवा केन्द्र का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी खासतौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री संजय द्विवेदी ने कहा न्यायालय पक्षकारों के लाभ के लिए है, पक्षकार कोर्ट में आता है, तो एक यह रहता है की जो अनभिज्ञ है, कोर्ट की प्रोसिडिंग की उसको कोई जानकारी नहीं है, या उसकी कोई अपनी समस्या है, तो इसलिए वहाँ से यह उनको ज्यूडीसरी के द्वारा प्रोवाइड किया गया है, की कम से कम उनको अपने मुकदमे का बेसिक नॉलेज हो की कहाँ, कौन सी कोर्ट है, तो यह इन्फॉर्मेशन के लिए हर कोर्ट में, हर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। न्यायमूर्ति श्री द्विवेदी ने कहा कोई नया लिटीगेन्ट है, कोई कोर्ट प्रोसिडिंग को नहीं जानता, तो उसको सुविधा हो, उसको कोई असुविधा ना हो उसके लिए, उसकी मदद के लिए यह यह सिस्टम चालू किया है और निश्चित रूप से यह पक्षकार को मदद करेगा।

   उन्होंने कहा यहां इंस्पेक्शन करने आए थे, अधिवक्ताओं ने हमें बुलाया, अधिवक्ता भी हमारे ही परिवार के सदस्य होते हैं, हम अपने परिवार के फंक्शन में आए है। इस दौरान न्यायाधीश गण के अलावा, डीपीओ, एडीपीओ, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और समस्त अधिवक्ता संघ, विधिक सहायता अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *