Spread the love

कृषि विभाग में सामने आया सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला
चैंबर में बुलाकर अशलील छेड़छाड़ करने के लगे आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट, पुराना सचिवालय के डी ब्लॉक में चल रहे कृषि विभाग में सहायक संचालक मनोज चौधरी द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ अशलील छेड़‌छाड़ किये जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि अधिकारी ने उसके शरीर को बुरी नियत से छूते हुए बैड टच किया। आरोपी अधिकारी महिला कर्मचारी को बीते काफी समय से इसी तरह की हरकते कर परेशान करने के साथ ही अकेले में मिलने का दबाव बनाकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था। और बात न मानने पर बदनाम करने की धमकी देता था। आखिरकार महिला कर्मचारी पुलिस थाने जा पहुंची। जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को दोपहर के समय वह ऑफिस के काम से ट्रेजरी जा रही थी। एसडीएम हुजूर कार्यालय की सीढ़ियों से उतरते समय सहायक संचालक कृषि मनोज चौधरी से उसका आमना सामना हो गया। उस समय सीढ़ियो पर किसी अन्य की आवाजाही नहीं होने से सुनेपन को फायदा उठाकर मनोज चौधरी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ कर बैड टच किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मनोज चौधरी बीते काफी समय से इस तरह की गलत हरकत कर रहा है। उससे बचकर रहने पर मनोज चौधरी धमकी देता है, कि मुझसे बात नहीं करोगी तो में तुम्हें बदनाम कर दूंगा। तंग आकर महिला ने सारी बात अपने पति को बताई, जिसके बाद पति उसे लेकर थाने जा पहुंचा। पीड़ित महिला कर्मचारी के पति का आरोप है, कि मनोज चौधरी साल 2016 के पहले से यहां पदस्थ है, और कई अन्य महिलाओं को भी वह इस तरह से परेशान कर चुका है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मनोज चौधरी अन्य महिलाओं कर्मचारियो को भी चैंबर में बुलाकर गलत तरीके से छूता था। इसकी इंटरनल विभागीय शिकायत भी की गई थी। थाना पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की बीएनएस 2023 की धारा 74, 75 और 78 के तहत मामला कायम किया गया है। फिलहाल आगे की जॉच की जा रही है, जॉच के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *