Spread the love


हटा/ पेट्रोल पंप से वेयर हाउस में अनाज रखने जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली दोपहर में खचना नाका पर रनेह मार्ग मोड़ पर पलट गई। उसमें रखी अनाज की बोरियां सड़क पर फैल गई। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। गनीमत रही कि ट्राली पर कोई नहीं बैठा था साथ ही सड़क किनारे भी कोई नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। पालिका द्वारा बिना किसी तकनीक के पुलिया बनाई गई है। जिसमें सड़क और पुलिया के बीच गैप कर दिया गया है वाहन का थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। दूसरी ओर खचना नाका पर सबसे संकीर्ण मार्ग होने से आए दिन ऐसी घटनाएं घटित होती है लेकिन नगरपालिका प्रशासन न तो पुलिया में सुधार कर रही है न ही इस स्थल पर नगर अतिक्रमण हटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *