Spread the love


अशोकनगर । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में एसडीएम अशोकनगर शुभ्रता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तहसील शाढौरा अंतर्गत ग्राम मढ़ी नामदार में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 295, 294, 293, 292, 225,227,228,226 एवं 230 रकवा क्रमश: 3.053, 2.163, 1.966, 1.808, 3.691, 1.066, 2.069, 1.045 एवं 2.343 हेक्टेयर कुल किता 09 रकवा 19.204 हेक्टेयर भूमि को मौके पर फसल नष्ट कर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का अनुमानित मूल्य 2.50 करोड़ रूपये है।
ग्राम छैवलाई में भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त:
एंटी भू-माफिया अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगावली आरबी सिण्डोस्कर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ग्राम छैवलाई स्थित गौशाला हेतु रास्ता एंव संलग्न चारागाह की भूमि सर्वे क्रमांक 49 रकबा 3.742 हेक्टेयर को सीमांकित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उक्त भूमि को मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को सुपुर्द किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पिपरई साहिर खान, राजस्व निरीक्षक पिपरई एवं पटवारी दल तथा थाना पिपरई का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *