विद्यार्थियों ने गुलाव का फूल भेंट कर स्वागत किया




शिक्षकों को भी सुझाव दिये और उनके चर्चा की
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज अपने आकस्मिक भ्रमण के तहत जिले के ग्राम लक्ष्मणकुटी में हाई स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में छात्राओं को मध्यान्ह भोजन परोसा जा रहा था। भावना कोरी से भोजन लेकर चखा । इस अवसर पर स्कूल के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर विद्यार्थियों से मिले और पढ़ाई के संबंध में चर्चा की और बाल दिवस की सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी। बाल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर को छात्र अनिकेत पटैल के साथ विद्यार्थियों ने गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर ने एक छात्र विजय रैकवार को साईकिल का वितरण किया। प्राचार्य से स्कूल भवन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आज बाल दिवस का दिन था, लक्ष्मण कुटी स्कूल में विद्यार्थियों से चर्चा की, शिक्षकों से चर्चा की और पूरे स्कूल परिसर का भ्रमण किया। वहां पर पढ़ाई, नेस और आगामी परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश स्कूल प्रशिक्षण के एडमिनिस्ट्रेशन को दिए है।
कलेक्टर बने शिक्षक
कलेक्टर श्री कोचर ने कक्षा 8 में पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और उनसे प्रश्न किये। छात्राओं ने कहा किस तरह से पढ़ना है के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दीजिए, उन्होंने छात्रों से कहा शॉर्टकट नहीं पूरी बुक से अध्ययन करें, कक्षा में मौजूद एक छात्रा के पास गाइड मिलने पर यह बात कही। श्री कोचर ने छात्रा शिवानी कुर्मी की कॉपी चेक की होमवर्क देखा और उसकी राइटिंग भी बहुत सुंदर थी सराहना करते हुए इसी तरह अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों से कहा कि आगे बढ़ने के लिए हिंदी, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा हिंदी, अंग्रेजी सीखने के लिए अध्ययन करें, स्कूल में मन लगाकर पढ़ाई करें। नियमित रूप से स्कूल पहुंचे किसी कोचिंग की जरूरत नहीं है । आप अध्ययन कर महारत हासिल कर सकते हैं, इस दौरान श्री कोचर ने छात्रों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मध्यान्ह भोजन का स्वाद लिया
कलेक्टर श्री कोचर जब स्कूल पहुंचे तो मध्यान्ह भोजन चल रहा था, उन्होंने एक छात्रा भावना कोरी से भोजन लेकर चखा। मध्यान्ह भोजन में कढ़ी और पुलाव परोसा गया। इस मौके पर मध्यान्ह भोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
शिक्षकों को भी दिये सुझाव
कलेक्टर श्री कोचर ने शिक्षकों से कहा विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह विद्यार्थी जब आप अच्छी शिक्षा देंगे तो आगे बढ़ेंगे। इनका भविष्य आप सभी पर निर्भरता करता है।
