Spread the love

जिले में पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहेगा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के किसान भाइयों से कहा आप सभी के सहयोग से खाद का वितरण सुचारु रूप से संचालित कर पा रहे हैं और यह लगातार जारी रहेगा। यदि डी.ए.पी. खत्म हो भी जाता है, तो हमारे पास एन.पी.के. पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमेशा जो किसान डी.ए.पी. लिया करते हैं, इस डीएपी में 46 प्रतिशत फॉस्फेट होता है। यह डी.ए.पी. दूसरे देशों से निर्यात होता है, जिसे हम आयात करते हैं। लेकिन अब सरकार ने अपना खुद का प्रॉडक्ट तैयार किया है, जो की ट्रिपल सुपर फॉस्फेट है, जिसका नाम है टीएसपी, इसका नाम टीएसपी इसलिए है, क्योंकि सबसे शुरुआत में जो सुपर फॉस्फेट निकला था, उसमें 16 प्रतिशत फॉस्फेट होता था, इसमें ट्रिपल सुपर फॉस्फेट यानी तीन गुना ज्यादा 48 प्रतिशत सुपर फॉस्फेट है, जबकि डीएपी में 46 प्रतिशत ही है तो अब 2 प्रतिशत अधिक फॉस्फेट हमको ट्रिपल सुपर फॉस्फेट में मिल रहा है, यह हमारे लिए डी.ए.पी. जितना ही प्रभावशाली है, बल्कि उससे ज्यादा प्रभावशाली है।

            उन्होंने कहा इसकी रैक एक हफ्ते के अंदर जल्दी ही जिले में आना शुरू हो जायेगी,  यह भी हमारे पास उपलब्ध हो जायेगा, यूरिया हमारे पास पर्याप्त है, एन.पी.के. हमारे पास उपलब्ध है। कलेक्टर श्री कोचर ने हुये कहा डी.ए.पी. के विकल्पों पर ध्यान दें, यह विकल्प बहुत अच्छे हैं और डीएपी की तुलना में भी कई गुना अधिक प्रभावशाली हैं, यह हमारे जिले में पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहेगा, तो इस सुविधा का जरूर लाभ लें। उन्होंने कहा वितरण शांतिपूर्वक करने के लिए पूरी व्यवस्थाएँ की हैं। शासन प्रशासन को व्यवस्थाएँ बनाने में भी आप अपना सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *