Spread the love

धार। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह यादव का प्रथम धार आगमन हुआ, वे जेतपुरा होते हुए इंदौर नाका से बड़ी संख्या में वाहन रैली के साथ त्रिमूर्ति एवं मोहन टाकीज होते हुए बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पूरे जिले से आए बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संबोधित किया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को समझना है तो नेहरू गांधी भगत सिंह सरदार पटेल को पढ़ना होगा, उन्होंने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी पर सरकार को जमकर घेरा। कार्यक्रम के बाद वे दर्शन हेतु बाबा धारनाथ पधारे जहां उन्होंने पूजा अर्चन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल,मुजीब कुरेशी , जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)पियूष गवाल, युवा प्रदेश सचिव चेतन राठौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर टोनी छाबड़ा ,किसान नेता आशीष भाकर, लियाकत पटेल, हरदेव सिंह जाट, राजेश पटेल प्रकाश नायक गणेश खेर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिजवा,अरविंद नायक मनोज चौहान ,बंटी वर्मा, मनीष भार्गव, फुलचंद जी, सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, मोहम्मद अली, बंटी डोड सुनील चौहान, राहुल वर्मा,मोहन डामोर,शकील खान, शकील टेलर, इमरान खान, संजू मालवीय,भावेशग्रेवाल, रवि योगी, विक्की राठौड़,चेतन राठौर चेतन परमार , नन्नू राठौड़ मोहम्मद अली आतिफ कुरैशी इमरान कादरी वसीम भाई ,सोनू जाट ,जिम्मी बना बदनावर, बदनावर कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारे ,अर्जुन ,मोहित जाट ,धीरज पाटीदार महेश मारू, लोकेंद्र ,पंकज पाटीदार करण गावर रवि सेन ,प्रदीप शरण , अंकित परमार, संजय प्रजापत आदि मौजूद थे।
भगवा परिवार से चेतन खेर ने ली कांग्रेस की सदस्यता
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आज भगवा परिवार से आए चेतन खेर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ सदस्य द्वारा कांग्रेस का गमछा पहनकर उनका स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *