Spread the love

आरोपित से किया ट्रैक्टर और टैंकर बरामद
ग्वालियर | नगर निगम के ट्रैक्टर ड्राइवर धीरज सिंह गुर्जर निवासी ओडपुरा तिघरा रोड ने नगर निगम ग्वालियर का पानी का टैंकर श्रीराम कालौनी में 9 नवंबर 2024 को खड़ा कर दिया था। ड्राइवर  दिनांक 10.11.2024 को सुबह श्रीराम कालौनी पहुंचा तो टैंकर खड़े हुये स्थान पर नहीं मिला। ड्राइवर ने वेदप्रकाश सिंह चौहान सब इंजीनियर के साथ जनकगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सहायक यंत्री केसी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार ड्राइवर ने वेदप्रकाश सिंह चौहान सब इंजीनियर के साथ जनकगंज थाने में चोरी गए ट्रैक्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जनकगंज उनि0 मुनेन्द्र भदौरिया द्वारा थाना बल की टीम को बीएनएस में हुई ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करने के लिये लगाया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा बेला की बावड़ी, पनिहार टोल टैक्स व अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। सीसीटीव्ही फुटेज में ट्रैक्टर घाटीगांव की तरफ जाता हुआ दिखा। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा घाटीगांव में आस पास के लोगों से सीसीटीव्ही फुटेज दिखाकर पूछताछ की तो लोगों द्वारा बताया कि उक्त ट्रैक्टर भंवरपुरा क्षेत्र में होने की संभावना है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा भंवरपुरा के रास्ते में सर्च के दौरान ग्राम धुंआ का हार, घाटीगांव पर देखा तो एक ट्रैक्टर दिखा जो सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई गये फोटो जैसा लगा। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा एक संदेही को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा ट्रैक्टर खुद का होना बताया जब पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो उसने दिनांक 10.11.2024 को धुंआ के हार में पानी की किल्लत होने के कारण शंकर कालोनी एबी रोड से चोरी करना बताया। पकड़े गये चोर के पास से चोरी का ट्रैक्टर मय टेंकर के विधिवत जप्त किया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा उक्त चोर को थाना जनकगंज के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। चोरी गया ट्रैक्टर मय टेंकर के थाने में अभी जमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *