
200 से अधिक सीसीटीवी कैमरो का रुट मैप बनाकर टीम ने ऐशबाग की तंग गलियो से दबोचाकीमती ट्रैक सूट से मिला सुराग, कई वारदातो का खुलासा, 4 लाख का माल बरामद
भोपाल। राजधानी भोपाल की जीआरपी पुलिस टीम ने एक ऐसे जिला बदर बदमाश को दबोचा है, जो रनिंग ट्रेनो से मौका पाकर मुसाफिरो का माल चोरी कर चंपत हो जाता था। पकड़ा गया बदमाश को शहर के थाना टीला जमालपुरा का आदतन अपराधी होने के कारण जिलाबदर किया गया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा कई ट्रेनो में चोरी किये जाने की दर्जन भर वारदातो का राजफाश हो गया। उसकी निशादेही पर पुलिस ने लाखो का माल जप्त किया है।
–ऐसे उड़ाया था दंपत्ति के लाखो के जेवरात से भरा बैग
टीआई जहीर खॉन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 6 नवबंर को बैतूल में रहने वाले नारायन सिरोरिया ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह श्रीधाम एक्सप्रेस के कोच नबंर एस-2 में सीट नबंर 70-72 अपनी पत्नि के साथ इटारसी से ग्वालियर का सफर कर रहे थे। रात के समय दंपत्ति अपनी-अपनी बर्थ पर सो गये। नींद खुलने पर देखा तो उनकी सीट पर रखा ट्राली बैग चेारी जा चुका था। चोरी गये बैग में मोबाई, सोने की अंगूठी, हार, मगलसूत्र, कान की झुमक, चांदी की पायल सहित करीब पौने तीन लाख का सामान रखा था। फरियादी की शिकायत मामला कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश के लिये विशेष टीम बनाई गई।
-कीमती ट्रेक सूट से गहराया शक, 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले
टीम में शामिल प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा और अनिल सिंह ने स्टेशन सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक सदिंग्ध युवक काफी महंगा ट्रैक सूट पहनकर ट्रैन में चढ़ते और उतरते हुए नजर आया। लेकिन उसने ट्रैन में सफर नहीं किया। इसी सुराग के आधार पर रुट मेप के आधार पर ऐशवाग स्टेडियम, बागफरहतअफजा, दिलकुशाबाग तक 200 से अधिक कैमरे खंगालते हुए टीम बस्ती की तंग गलियो तक जा पहुंची। इसके बाद टीम ने संदेही द्वारा पहने हुए ट्रैक सूट के आधार पर ही उसकी जानकारी जुटाते हुए संदेही रानु उर्फ मसरुर पिता मकसूद हुसैन (27) निवासी पुतलीघर, हाल पता किराये का मकान बागफरहत अफजा, थाना ऐशबाग को धर दबोचा। सख्ती से की गई पूछ्ताछ में आरोपी ने श्रीधाम एक्सप्रेस के कोच नबंर एस-2 में की गई चोरी की घटना के साथ ही खुलासा किया की उसने भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली अलग-अलग ट्रेनो में मौका पाकर मुसाफिरो के आठ कीमती मोबाईल भी चुराये है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके किराये के मकान से चोरी किये गये सोने-चॉदी के जेवरात और कीमती मोबाइल सहित 4 लाख का माल जप्त किया है। उसका अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार बदमाश रानू थाना टीलाजमालपुरा का निगरानी बदमाश होने के साथ ही जिलाबदर है। उसके खिलाफ टीलाजमालपुरा थाने में पूर्व में चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओ के 11, और जीआरपी भोपाल में 1 प्रकरण सहित दर्जन भर अपराधिक प्रकरण दर्ज है। चोरी के मामले में जीआरपी ने बदमाश की गिरफ्तारी करते हुए इसकी सूचना टीला थाना पुलिस को दी। खबर मिलने पर टीला पुलिस ने बदमाश की जिला बदर उल्लघन के मामले गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। बदमाश को दबोचने वाली टीम में टीआई जहीर खान, उप निरी श्वेता सोमकुवँर, प्रधान आरक्षम अनिल सिंह, राजेश शर्मा, मक़सूद खॉ, संजय धाकड सहित आरक्षक ब्रजेश कारपेंटर और सचिन जाट की सराहनीय भुमिका रही।
