Spread the love

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा द्वारा मध्यप्रदेश के उज्जैन की युवा, संघर्षषील और ऊजार्वान श्रीमती नूरी खान को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं नूरी खान को मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस की सदस्यता के लिए भी प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
नवनियुक्त महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नूरी खान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पदभार ग्रहण किया।
श्रीमती नूरी खान के महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेता मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति और पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक आरिफ मसूद और विधायक महेश परमार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत कर महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं में उर्जा, चेतना, जागृति और कांग्रेस के प्रति जोड़ने के लिए सशक्त भूमिका का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *