Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके रिलीज पर रोक लगा दी गई। विवाद के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगने से पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की जांच समिति ने इस शर्त पर इसे यूए सर्टिफिकेशन के लिए मंजूरी दे दी है, लेकिन रिलीज के पहले इसमें 10 बदलाव किए गए हैं। इसकी लिस्ट सेंसर बोर्ड की तरफ से मेकर्स को भेज दी गई है। इमरजेंसी में तीन कट भी लगाएंगे गए और इसे यूए सर्टिफिकेट दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इसमें तीन सीन काटे गए हैं, जो सीबीएफसी को आपत्तिजनक लगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के भारतीय महिलाओं के लिए बोले गए अपमानजनक शब्दों और विंस्टन चर्चिल के भारतीयों के लिए कहा गया खरगोशों की तरह प्रजनन शामिल है।हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर कहा था, उनके साथ सेंसर बोर्ड के लोगों को भी बहुत धमकियां मिल रही हैं। हम पर श्रीमती गांधी की हत्या, जरनैल सिंह भिंडरावाले और पंजाब में हुए दंगे न दिखाने का दबाव है। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि फिर हम क्या दिखाएं। मुझे नहीं पता कि फिर क्या दिखाएं कि फिल्म अचानक से ब्लैक आउट हो जाती है। ये मेरे लिए अविश्वसनीय वक्त है और मैं देश में इस वक्त जो हालात हैं उन्हें देखकर मुझे दुख महसूस हो रहा है।कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की कहानी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पीएम पद पर रहते हुए साल 1975 से लेकर 1977 तक 21 महीने की इमरजेंसी देश में लागू कर दी थी। इसको लेकर उस दौरान इंदिरा गांधी की खूब आलोचना हुई थी। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *