Spread the love

मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर एक महिला को किया गिरफ्तार, जांच जारी
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मुंबई पुलिस ने धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रुम में कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पर मुंबई पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं एक अन्य जानकारी में बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक 34 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है। इस मामले के संबंध में सूत्रों ने बताया कि धमकी वाला कॉल पुलिस कंट्रोल रुम में बुधवार रात करीब 9 बजे आया था। कॉल करने वाले अज्ञात शख्स ने कहा कि पीएम मोदी को जान से मारने का प्लान बना जा चुका है। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, इसी बीच खबर आई है कि एक 34 वर्षीय महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *