
हम होंगे कामयाब जागरूकता पखवाडा
नर्मदापुरम । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया और सहसंचालक श्री व्ही पी गौर के मार्गदर्शन में जेंडर हिंसा रोकथाम के लिए हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तर पर कानून जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यशाला में वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी के द्वारा शैक्षणिक संस्थान व समुदाय में घरेलू हिंसा अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक दीपिका लोखंडे के द्वारा POCSO अधिनियम 2012 की जानकारी दी गई। निरिक्षक निशा अहिरवार ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के विषय में बताया। कालेज प्राचार्य डॉ अमिता जोशी ने जेंडर आधारित हिंसा तथा रोकथाम के विषय में बताया। डॉ सविता गुप्ता महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने कार्यकम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ कल्पना विश्वास के द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर का समस्त स्टाफ, पुलिस विभाग का स्टाफ तथा नर्मदा महाविधालय के छात्र तथा छात्राएं उपस्थित थी।
