मंदिर में भंडारा में शामिल होने तीनों थी तीनों बच्चियां


दमोह! जिले की नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर गांव में खुदी तलैया में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो जाने का घटना क्रम सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डूमर के मंदिर में भंडारा में शामिल होने तीनों बच्चियां गई थी, जो एक ही परिवार की तीनों बच्चियां है, अचानक तलैया में फिसलने से तीनों बच्चियों को निकाल कर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष पटैल ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया है! प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका माया बाई पिता अर्जुन सिंह लोधी उम्र 9 वर्ष, राजेश्वरी पिता हनुमत सिंह लोधी उम्र 12 वर्ष और पिंसो पिता यशवंत सिंह उम्र 12 वर्ष तीनों डूमर गांव निवासी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ मुकेश कुमार जैन, एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक शुभ नारायण यादव, लखन, कोतवाली से आरक्षक राघवेंद्र व देवी सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली.
