Spread the love

खरगोन । बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सकल हिंदू समाज के आह्वान पर कुंदा तट पर धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रैली निकाली। स्वामी सूर्यदेव ने कहा सनातन का प्रतिनिधित्व प्रभू श्रीराम, आचार्य, ऋषियों, मुनियों, महापुरुषों ने किया है। हमने 1971 में अपने सैनिकों का बलिदान देकर बांग्लादेश को बसाया और आज वह हमारे ही लोगों पर हिंसा कर रहे है। संतों के नेतृत्व में प्रभावी रैली निकाली। रैली में आगे- आगे मातृशक्ति स्लोगन, नारे लिखी तख्तियां लिए चल रही थी। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम बांग्लादेश में हुई 7 बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए 3 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में वर्तमान में जो अत्याचार चल रहे है व न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इनसे हमारे साझा सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य भी आहत हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *