Spread the love

गुना l जिले के फतेहगढ थाना अंतर्गत ग्राम पन्हेटी घटनाक्रम के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हेटी में शासकीय वन भूमि के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद में 1 नवम्बर 24 को दोंनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिस पर से दोंनो पक्षों पर आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध किये गये थे । जिसमें एक पक्ष के फरियादी आनंद बंजारा निवासी ग्राम पन्हेटी की रिपोर्ट पर नामजद 12 आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 277/24 धारा 118(1), 115(2), 296, 351(3), 191(3), 191(2), 190, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिसमें फरियादी आनंद बंजारा द्वारा बताया गया था कि 1 नवम्बर 24 के दोपहर में वह अपने पिता कल्लू बंजारा एवं भाई पप्पू बंजारा के साथ ग्राम पन्हेटी में अपने रेंज वाले खेत पर टपरिया बना रहा था। इसी दौरान गल सिंह भिलाला, जगदीश भिलाला, मोहन भिलाला, संतोष भिलाला, कमलेश भिलाला, हेमा बंजारा, सोनू बंजारा, लखन बंजारा, सीताराम बंजारा, महेन्द्र भिलाला, भूरा भिलाला एवं लल्लू भिलाला निवासीगण ग्राम पन्हेटी के एक राय होकर लाठी, कुल्हाड़ी, तीर कमान, बंदूक आदि हथियार लेकर आये और गाली-गलौंच करते हुए हम तीनों पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। साथ ही उनके ट्रेक्टर में आग लगा दी एवं ट्यूबवेल का गड्डा भी मिट्टी, पत्थरों से पूर कर नुकसान किया गया एवं जाते-जाते बंदूक से हवाई फायर भी किया गया। इस घटना में घायल कल्लू बंजारा को गंभीर चोटें आईं थी, जो अभी भोपाल में इलाजरत है। उक्त अपराध की विवेचना में प्रकरण में धारा 118(2), 326(ए), 326(एफ) बीएनएस इजाफा की गईं। इस विवाद में ही दिनांक 26 नवम्बर 24 को भिलाला समाज के कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर फरियादी पक्ष के लोगों के घरों पर तोडफ़ोड़ एवं आगजनी की घटना कर काफी नुकसान पहुंचाया गया था । इस घटना को लेकर फतेहगढ़ थाने में पृथक से अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त तीनों ही प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं । जिसके तहत गल सिंह भिलाला की हत्या के मामले में 27 नवम्बर 24 को तीन आरोपियों एवं 26 नवम्बर को तोडफ़ोड़ व आगजनी के प्रकरण में 1 दिसंबर 24 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । प्रकरणों में फरार शेष आरोपियों की तलाश के क्रम में फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा गत् 3 दिसंबर को अप.क्र. 277/24 में फरार चार आरोपियों संतोष उर्फ अल्पया पुत्र राधेश्याम भिलाला, सीताराम पुत्र उदय बंजारा, सोनू पुत्र पप्पू बंजारा एवं लखन पुत्र कन्हैया बंजारा निवासीगण ग्राम पन्हेटी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिन्हें बुधवार को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । तीनों ही प्रकरणों में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । पुलिस की इस कार्यवाही मे एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि विजय सिंह परिहार, सउनि केदार सिंह, सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक रामकुमार कुशवाह, प्रधान आरक्षक इंदलसिंह धाकड़, महिला आरक्षक भावना रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक योगेज जाट, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक मनोज धाकड़, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक गोविन्द आदिवासी, आरक्षक विवेक कुशवाह, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक हरिओम परमार एवं आरक्षक सुनील असैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *