Spread the love

जेईई, नीट और क्लैट परीक्षाओं की तैयारियां कराई जायेगी नि:शुल्क

कक्षाओं का संचालन छुट्टी के दिनों में या रविवार के दौरान किया जाएगा

दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में प्रतिभाओं की बिल्कुल कमी नहीं हैं और जरूरत इस बात की है कि इन प्रतिभाओं को निखरने का अवसर यदि हम दे सके तो इन प्रतिभाओं के साथ न्याय होगा। इसी उद्देश्य से हमने एक “सुपर 100” कार्यक्रम लागू करने का यहाँ पर निर्णय लिया था। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मुझे बताते हुए खुशी है कि आज हमने उसके लिए प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसमें दमोह नगर पालिका क्षेत्र के हमारे 07 हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को हमने आमंत्रित किया था, कि वो आये और इस “सुपर 100” परीक्षा में भाग ले।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया आज 305 विद्यार्थियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया था और उसमें से 255 विद्यार्थियों ने आज हमारे यहाँ ये परीक्षा दी हैं। तीन अलग-अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जेईई, नीट और क्लैट परीक्षाए शामिल हैं। उन्होंने बताया इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ, इन तीन फील्ड से 255 विद्यार्थियों ने आज इसमें पार्टिसिपेट किया है, इन 255 विद्यार्थियों में से 100 विद्याथिर्यों को निकालेंगे, जो की “सुपर 100” की श्रेणी में आएँगे और इन 100 विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयास करेंगे 15 सितंबर से ही इनकी नि:शुल्क कोचिंग क्लास प्रारंभ कर देंगे। कलेक्टर ने कहा ये हमारे दमोह जिले के विद्यार्थियों के लिए एक अवसर होगा, वो कॉंमपिटेटिव एग्ज़ाम की तैयारी कर सके और कॉंमपिटेटिव एग्ज़ाम में सफल हो कर दमोह का नाम रोशन कर करें।शासकीय इ.एफ़.ए.जे.पी.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक एवं सुपर 100 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शरद मिश्रा ने कहा सुपर हैंडेड परीक्षा का उद्देश्य नीट, जेईई और क्लेट जैसे एग्ज़ाम्स के अंदर जो गरीब तबके के विद्यार्थी है, जो अच्छी कोचिंग नहीं ले पा रहे है, उनके लिए कलेक्टर सर की एक बहुत ही सकारात्मक पहल है, जिसके तहत यहाँ पर नीट, जेईई और क्लेट की मार्गदर्शन कक्षाए प्रारंभ होगी। यहाँ पर सुपर 100 में नगरीय क्षेत्र के स्कूलों से 100 विद्यार्थियों का चयन कर सुपर 100 का एक सेक्शन बनाया जायेगा। उन्होंने बताया सरकारी शिक्षा विभाग में जितने भी स्किल्ड टीचर हैं, जो इस क्षेत्र में पारंगत हैं, विषय विशेषज्ञ हैं, उनके मार्गदर्शन में कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी और फिर इन कक्षाओं का संचालन छुट्टी के दिनों में या रविवार के दौरान किया जाएगा, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। खासकर ऐसे विद्यार्थी जो बहुत कमजोर है, इकोनॉमिकली जो बैकबर्ड है, उनके लिए एक बहुत अच्छी पहल है। शिक्षक श्री मिश्रा ने बताया सुपर हंड्रेड विद्यार्थी न केवल ऑफलाइन क्लासेस बल्कि ऑनलाइन क्लासेस भी दी जाएगी। ऑनलाइन क्लासेज के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी में अच्छी-अच्छी कोचिंग सेंटरों के नोट्स उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे यह कलेक्टर सर की योजना है। नोडल अधिकारी शरद मिश्रा ने बताया इस परीक्षा की आंसर सीट वेल्यूऐशन 10 सितम्बर, रिजल्ट 11 सितम्बर को जारी किया जायेगा। इस सुपर 100 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शरद मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय दमोह एस एल अहीरवाल, परीक्षा संयोजक आदित्य चौरसिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *