Spread the love

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। आप नेता जैन का दावा है कि स्वराज ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान झूठे आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए आप नेता जैन ने कहा है कि बांसुरी स्वराज ने एक टीवी इंटरव्यू में आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन के आवास से 3 करोड़ रुपये नकद, 1.8 किलो सोना, 133 सोने के सिक्के बरामद किए हैं। जिसके बाद आप नेता जैन ने बयान देते हुए इन सारे आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक रूप से प्रेरित बयान उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए दिए गए थे। ऐसे में जैन ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की है। कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रही है और 16 दिसंबर को यह तय करेगी कि इस याचिका पर आगे की कार्रवाई की जाए या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *