Spread the love

महाराष्ट्र की महिलाएं सबसे आगे तो दिल्ली की सबसे पीछे
नई दिल्ली। देश में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने में महिलाओं आगे आ रही हैं। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कई राज्यों में हर साल महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इनमें काम के बेहतर अवसर मिलना, भागीदारी बढ़ना, काम के प्रति स्वतंत्रता मिलना आदि अवसर को इसकी वजह माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट में राज्यों के मुताबिक रिटर्न फाइल करने में महाराष्ट्र की महिलाएं आगे हैं। असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए महाराष्ट्र की 36.8 लाख महिलाओं ने इनकम टैक्स रिटर्न भरा। वहीं दूसरी स्थान पर गुजरात है यहां से 22.5 लाख महिलाओं से आईटीआर फाइल किया गया है। तीसरे स्थान पर यूपी है जहां से 20.4 लाख महिलाओं ने आईटीआर भरा। पिछले पांच सालों में रिटर्न फाइल करने के मामले में यूपी की महिलाएं भी आगे आई हैं। असेसमेंट ईयर 2019-20 में 15.8 लाख महिलाओं ने रिटर्न फाइल की थी। वहीं 2023-24 में यह संख्या 29 फीसदी बढ़कर 20.4 लाख हो गई।
दूसरे स्थान पर कर्नाटक है। असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए यहां से 14.3 लाख महिलाओं ने रिटर्न फाइल की। यह आंकड़ा पांच साल पहले यानी 2019-20 के 11.3 लाख के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है। मौजूदा डेटा के मुताबिक रिटर्न फाइल करने के मामले में पांच सालों में सबसे ज्यादा तेजी तेलंगाना की महिलाओं में देखी गई। पांच सालों में इसमें 39 फीसदी की तेजी आई। रिटर्न फाइल करने में दिल्ली की महिलाएं पीछे हैं। असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए दिल्ली की 12.08 लाख महिलाओं ने आईटीआर फाइल किया। पिछले पांच सालों में रिटर्न फाइल करने के मामले में दिल्ली की महिलाओं की भागीदारी मात्र 11 फीसदी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *