Spread the love

नवीन व्यावसायिक शिक्षा की समीक्षा बैठक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में हुई संपन्न

दमोह। समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत ज़िले के 59 विद्यालयों में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा की समीक्षा बैठक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों को व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता पर कहा व्यवसायिक शिक्षा के विधिवत संचालन एवं ज़िले में संचालित सभी सेक्टर/जॉब रोल में निर्धारित नूतन नामांकन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कोचर ने व्यावसायिक शिक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ज़िले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में व्यावसायिक शिक्षा का स्टॉल लगाए जाने हेतु सबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा व्यावसायिक शिक्षा यानी वोकेशनल एजुकेशन को हम कैसे सुदृढ़ करे और इसको अब तेजी से हम कैसे लागू करें, व्यवस्थित रूप से इस पर चर्चा की गई और हमने पूरा एक एक्शन प्लान तैयार किया। उन्होंने बताया 15 सितंबर से वोकेशनल एजुकेशन पूरी तेजी के साथ स्कूलों में हम प्रांरभ कर देंगे, ताकि ऐसे विद्यार्थी जिनको व्यवसायिक शिक्षा में इन्ट्रेस्ट हैं, वो इसका पूरा लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *