सोनीपत। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को 100000 की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने उनके आवास की तलाशी ली। वहां पर रिश्वत की रकम बरामद नहीं हुई है। आरोप है, कि सोनिया ने अपने पीए कुलबीर के माध्यम से हिसार की जेबीटी टीचर से 100000 रुपये की घूस ली थी। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने कुलबीर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
