Spread the love

स्कूलों में विद्यार्थियों को मोटिवेट कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन से कहा है सफाई अभियान में अब यह निश्चय किया है की सभी वार्डों में एक-एक करके सफाई अभियान चलाएंगे। वार्ड नंबर 01 के बाद इस बार रविवार को वार्ड नंबर 02 लिया था और सभी वार्डों में पार्षदगण इस अभियान का नेतृत्व कर रहे है, उनके नेतृत्व में हम लोग कार्य कर रहे है। सफाई कार्य के लिए लगभग 60-70 लोग गत दिवस जुटे और वहाँ पर कुछ समस्याए भी मुझे वार्डवासियों ने बताई, जिसमें एक सबसे बड़ा विषय यह था कि पहाड़ पर जो घर बने हुए हैं, वहाँ से पानी और कचरा नीचे आता हैं, जिसके कारण नीचे की नालियां चोक हो जाती हैं और बारिश में इसमें दिक्कतें आती है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा संबंधित अधिकारियों से कहा गया है की इसका एक स्थाई समाधान निकालना बहुत जरूरी है, यहाँ पर इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा डिफिकल्टीज़ है, तो ये चीज़ें सामने आई है, निर्देशित किया है की तत्काल कार्रवाई की जाये।       

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अब अगला सफाई कार्यक्रम रविवार को वार्ड नंबर 03 में किया जायेगा। अभी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये स्कूलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में छह माही परीक्षाएं थी, अब कल से फिर वापस हमारा स्कूलों में दौरा शुरू हो जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों को मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी और अन्य उपायों पर भी विचार किये जा रहे हैं, जिसमें समाज को साथ में ले-करके स्वच्छता को और बेहतर बना सकें, इसमें एक तरफ जागरूकता के काम, दूसरी तरफ भागीदारी और तीसरी तरफ जुर्माने और दंड की व्यवस्था की गई हैं।

            उन्होंने कहा जागरूकता में जैसे की स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, ऐसे अलग-अलग वर्गों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किए जायेंगे, दूसरा भागीदारी में अलग-अलग वर्गों को इसमें शामिल करते हुए उनको जिम्मेदारी सौंपना कि आप काम करिए और तीसरा दंडात्मक कार्रवाई में यदि कोई गंदगी फैलाता है, तो गंदगी फैलाने वालों पर दंड की कार्यवाही की जायेगी। इस तरह की रणनीति नगरपालिका द्वारा बनाकर इस पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *