काउंटर प्रति कार्य दिवस में दोपहर 12 बजे से अपरान्हृ 4 बजे तक संचालित होंगे

दमोह : भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” आयोजित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया फार्मर रजिस्ट्री सरकार के निर्देशानुसार की जानी है, हर किसान की किसान आईडी बननी है, इसकी शुरुआत पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों से की है और लगातार तेज गति से अभियान के रूप में फार्मर आईडी बनाने का काम मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत भी किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के कुछ स्टाल लगाए है जिसमें फार्मर आइडी बनाने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, केवाईसी के अलावा अलग-अलग विभिन्न योजनाओं के लाभ देने के लिए हमने लगभग 15 काउंटर यहाँ पर लगाए गए हैं जो दोपहर 12 बजे से अपरान्हृ 4 बजे तक संचालित किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने आग्रह करते हुये कहा जो भी लोग कलेक्ट्रेट आते हैं वो इन काउंटरों पर आकर सरकार की योजना और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह काउंटर प्रति कार्य दिवस में दोपहर 12 बजे से अपरान्हृ 4 बजे तक संचालित रहेंगे। जिले के कोई भी नागरिक आ करके अलग-अलग सेवाओं का लाभ यहाँ पर प्राप्त कर सकते हैं।
