इन सड़कों के निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र पथरिया को 03 सड़कों की सौगात मिली है, यह सड़कें 2138.04 लाख रूपये की लागत से बनेंगी। इसमें चोपरा नंदरई हथना स्कूल हथना बांध से होते हुये पथरिया अस्पताल थाना तक मार्ग लंबाई 11 किलोमीटर के लिये लागत 1404.22 लाख रूपये, खैरी से मड़ला-अदौलया मार्ग लंबाई 2.50 किलोमीटर के लिये 271.30 लाख रूपये तथा खोजा खेड़ी से सेमरा बुजुर्ग मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर के लिए 522.52 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
