Spread the love

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

दमोह : एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम ने एसडीएम कार्यालय हटा में केन बेतवा लिंक परियोजना की तैयारियों से संबंधित बैठक ली। इस दौरान एसडीएम ने सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में परियोजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों में कलश यात्रा, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन सहित अन्य कार्य 17 से 24 दिसम्बर तक करने कहा। एसडीएम ने कहा परियोजना के बारे में ग्रामों में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए। इस दौरान तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीआरसी, जन-अभियान परिषद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *