जेल अधीक्षक को दिये निर्देश



दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज जिला जेल पहुंचे और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरूष बंदीगृहों, किचिन, महिला बंदीगृहों के अलावा स्वास्थ्य एवं भंडार गृह आदि बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री कोचर ने जेल में बंदियों से मिलने आये परिजनों से भी चर्चा की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री प्रजापति मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण के दौरान बंदियों और उनके परिजनों से भी बात की और यहाँ की सारी व्यवस्थाओं को देखा है। जहाँ-जहाँ संतोष जनक नहीं लगा है, वहाँ पर जेल अधीक्षक और उनके स्टाफ को निर्देशित किया है कि इसमें तुरंत सुधार लाएं और बाकी चीजों के संबंध में एक डिटेल्ड निरीक्षण प्रतिवेदन बनाकर आज ही शासन को भेजी जायेंगी ताकि जो भी कमियां हैं, वह सुधर सके और जो चीज़ अच्छी चल रही है उसको और व्यवस्थित ढंग से चलाया जा सके।
