Spread the love

दमोह : केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल ने कहा केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो में इसका शुभारंभ करने जा रहे है, आज प्रचार रथ के माध्यम से जो गांव-गांव तक सभी लोगों को इसकी जानकारी दी जायेगी और एल.ई.डी. की सुविधा भी है, जिससे आम जनता को इस परियोजना के माध्यम से जो सुविधाएं मिलेंगी यथा पीने योग्य पानी मिलेगा, किसानों को सिंचाई की सुविधा होगी । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी 25 दिसम्बर को इस परियोजना का भूमिपूजन करने जा रहे है, मैं सभी जनता जनार्दन की तरफ से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ। सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि खजुराहो पहुँचकर उनका अभिवादन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *